Khan Hindi Forum
Would you like to react to this message? Create an account in a few clicks or log in to continue.


हिंदी का फोरम
 
HomeHome  GalleryGallery  SearchSearch  Latest imagesLatest images  RegisterRegister  Log inLog in  
खान हिंदी फोरम में आप सभी का स्वागत है|

Share | 
 

 चमत्कार: ट्रक ने महिला को कुचला, गर्भ से निकलकर दूर गिरा बच्चा सुरक्षित

View previous topic View next topic Go down 
AuthorMessage
khan
प्रधान नियामक
प्रधान नियामक


Posts : 462
Thanks : 8
Join date : 14.12.2010

चमत्कार: ट्रक ने महिला को कुचला, गर्भ से निकलकर दूर गिरा बच्चा सुरक्षित Empty
PostSubject: चमत्कार: ट्रक ने महिला को कुचला, गर्भ से निकलकर दूर गिरा बच्चा सुरक्षित   चमत्कार: ट्रक ने महिला को कुचला, गर्भ से निकलकर दूर गिरा बच्चा सुरक्षित EmptyThu Mar 27, 2014 11:11 am


चमत्कार: ट्रक ने महिला को कुचला, गर्भ से निकलकर दूर गिरा बच्चा सुरक्षित

जियामैन सिटी(फुजियान प्रांत, चीन) : ये अविश्वसनीय तस्वीरें उस चमत्कारिक बच्चे की हैं, जिसकी प्रेग्नेंट मां गत दिनों भयंकर सड़क हादसे में कुचल गई थी। यह बच्चा मां के गर्भ से निकल कर कई मीटर दूर जा गिरा था फिर भी सुरक्षित बच गया। उसे सिर्फ मामूली चोटें आई थीं। यह हादसा पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत की जियामैन सिटी में एक हफ्ते पहले हुआ।

यह भयानक हादसा उस वक्त हुआ, जब 42 वर्षीय माओ प्रेग्नेंट पत्नी वांग झाउ (40 वर्ष) को प्रसव के लिए बाइक से अस्पताल जा रहा था। पत्नी को जब प्रसव पीड़ा हुई, तो माउ एम्बुलेंस का इंतजार नहीं कर सका। वह बाइक पर ही पत्नी को लेकर अस्पताल के लिए निकल पड़ा। मैक्विंग लु और जिआओसांग लू के बीच की क्रॉसिंग को पार करते वक्त एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

ट्रक गर्भवती वांग को कुचलते हुए निकल गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल माओ को अस्पताल पहुंचाते ही उसकी भी मौत हो गर्ई। हादसे के दौरान महिला के गर्भ से बच्चा निकलकर 3 मीटर दूर जा गिरा। लेकिन चमत्कार ऐसा हुआ कि उसे मामूली खरोंचे आई। बच्चे का वजन करीब 9.2 पाउंड (4.17 किग्रा) है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्चे का नाम जियाओ झाओ रखा गया है।

बड़ा रहस्य : पुलिस प्रवक्ता चान चियान ने कहा कि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जब महिला को ट्रक ने कुचला, तभी उसने बच्चे को जन्म दिया। वहीं, घटना के कुछ अन्य चश्मदीद गवाहों का कहना है कि दुर्घटना के दौरान महिला के पेट से यह बच्चा बाहर निकला। बच्चे के जन्म से जुड़ा रहस्य दुनियाभर के मीडिया की सुर्खियां बना रहा।


संस्था ने दी मदद : जियामैन चैरिटी फाउंडेशन ने बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल कोपहले से 5000 युआन (806 डॉलर) दान में दिए हैं। अस्पताल के कुआन यीन फैन ने कहा कि बच्चा बिलकुल ठीक है और उसे कोई खतरा नहीं है। उसकी मामूली चोटें भी जल्द ठीक हो जाएगी। अगले सप्ताह तक बच्चे के रिश्तेदार उसे अस्पताल से घर ले जाएंगे। इस बच्चों के देखने बड़ी संख्या में लोग अस्पताल अभी भी आ रहे हैं।


http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-KZHK-miracle-baby-catapulted-out-from-his-pregnant-mother-as-she-was-run-over-by-a-tr-4561163-PH.html

Back to top Go down
 

चमत्कार: ट्रक ने महिला को कुचला, गर्भ से निकलकर दूर गिरा बच्चा सुरक्षित

View previous topic View next topic Back to top 

 Similar topics

+
Page 1 of 1

Permissions in this forum:You cannot reply to topics in this forum
Khan Hindi Forum :: साहित्य और रोचक जानकारी :: रोचक जानकारी-
Jump to: